Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • सड़क निर्माण की मांग को लेकर ब्रह्मपुरी वार्ड के क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन
  • हरिद्वार

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ब्रह्मपुरी वार्ड के क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 08/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। ब्रह्मपुरी वार्ड में सीवर लाइन बिछने के बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। सोमवार को पार्षद सोहित सेठी के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन कर सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की। पार्षद का कहना है कि लोनिवि और कुंभ मेला प्रशासन के बीच समन्वय नहीं होने के कारण मार्ग का काम अटका हुआ है। सेठी ने बताया कि जुलाई में लोनिवि की ओर से सड़क पर सीसी निर्माण शुरू किया जा रहा था। क्षेत्रवासियों ने सड़क को पूरी तरह तोड़कर नए सिरे से बनाने और सीवर का काम पूरा होने के बाद निर्माण कराने की मांग की थी।
इसके बाद काम रोक दिया गया। अब सड़क का निर्माण कुंभ निधि से प्रस्तावित है, लेकिन इसमें इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए जाने की तैयारी है। पार्षद ने कहा कि ब्रह्मपुरी का यह मार्ग पहाड़ से सटा हिल बाईपास है और कुंभ के दौरान भारी वाहनों तथा श्रद्धालुओं के आवागमन के लिहाज से महत्वपूर्ण है। बरसात में पहाड़ से पानी के साथ मिट्टी और मलबा सड़क पर आने से इंटरलॉकिंग टाइल्स पर फिसलन बढ़ जाती है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल यात्रियों के लिए भी खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव देखते हुए इंटरलॉकिंग के बजाय आरसीसी सड़क ज्यादा टिकाऊ विकल्प है। आगामी कुंभ मेले से पहले सड़क को मजबूत और सुरक्षित किया जाना जरूरी है। उन्होंने कुंभ मेला प्रशासन से प्रस्ताव पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन में रामलखन, संजय जाटव, अनिल, सौरभ, नमन, अनंत पांडे, सुमित्रा, रीना वर्मा, शिवकुमार, सोनी, रवि, कालूराम जयपुरिया, सुभाष जाटव, सोनू यादव, गोपाल कश्यप, जगत, चंदन, कैलाश, सूरज, विष्णु और अर्जुन आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डीएम ने सड़क, नालियों और जर्जर भवनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Next: बेस अस्पताल के ईएनटी विभाग में आधुनिक सुविधाओं से मिल रहा तृतीयक उपचार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.