Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मकान बेचने के नाम 8.50 लाख की ठगी में कोर्ट के आदेश पर केस
  • देहरादून

मकान बेचने के नाम 8.50 लाख की ठगी में कोर्ट के आदेश पर केस

AltnewsUttarakhand 17/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। सेवलाकलां में मकान बेचने की डील कर 8.50 लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस और एसएसपी स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेवला कलां निवासी त्रिलोक सिंह ने 10 मार्च 2025 को सेवला खुर्द निवासी परीक्षित सैनी से 33 लाख रुपये में एक मकान का सौदा किया था। पीड़ित ने अपना पुराना मकान बेचकर 8.50 लाख रुपये आरोपी को दे दिए थे। बाद में पीड़ित को पता चला कि मकान एक तरफ से नीचे धंस गया है और उसकी दीवार तिरछी हो गई है।इस पर त्रिलोक ने 17 मई 2025 को अपने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजकर अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि परीक्षित ने पैसे लौटाने के बजाय धोखाधड़ी से वह मकान किसी अन्य महिला को बेच दिया। जब पीड़ित ने आपत्ति जताते हुए अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट की। पुलिस स्तर पर केस दर्ज नहीं हुआ तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण की। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामला एससी-एसटी से जुड़ा होने के कारण इसकी जांच सीओ सदर अंकित कंडारी करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्टाइपेंड के लिए सड़क पर उतरे पैरामेडिकल इंटर्न
Next: दो जगह छापेमारी में पांच गिरफ्तार, 630 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.