Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • नहर में युवक का शव मिलने के मामले में चार पर हत्या का आरोप, केस दर्ज
  • हरिद्वार

नहर में युवक का शव मिलने के मामले में चार पर हत्या का आरोप, केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 18/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। बहादराबाद क्षेत्र में युवक की नहर में मिले शव के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम हरिद्वार के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की मां रजनी देवी ने आरोप लगाया है कि चारों युवक को बहाने से घर से ले गए थे और बाद में उसकी हत्या कर शव बहादराबाद नहर में फेंक दिया। आरोप है कि दो आरोपियों ने खुद उसके बेटे को शराब पिलाकर मारने और नहर में बहाने की बात बताई थी। पुलिस ने तीन दिन की तलाश के बाद 13 जून को शुभम का शव मोहम्मदपुर मंगलौर झाल से बरामद किया था।मां ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं देने और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने का भी आरोप लगाया है। रामनगर कॉलोनी सलेमपुर, निकट डॅसो चौक, बहादराबाद निवासी रजनी देवी पत्नी सुखपाल ने शिकायत कर बताया कि उनका इकलौता पुत्र शुभम पुत्र सुखपाल, हाउस नंबर 717 रामनगर कॉलोनी सलेमपुर महदूद, हरिद्वार, प्रिंस पाइप कंपनी में काम करता था। 10 जून 2026 की सुबह करीब आठ बजे महक सिंह पुत्र चतर सिंह निवासी रामनगर कॉलोनी सलेमपुर महदूद, जयवीर पुत्र अज्ञात, साधुराम पुत्र अज्ञात और तरुण पुत्र अज्ञात उसके घर पहुंचे। आरोप है कि चारों ने कंपनी के एक दोस्त के दुर्घटना में घायल होने की बात कहकर शुभम को अस्पताल चलने के लिए कहा। इस पर शुभम घर से 20 हजार रुपये लेकर उनके साथ चला गया। रजनी के अनुसार शाम तक शुभम वापस नहीं लौटा। करीब सात बजे वह महक सिंह के कमरे पर पहुंचीं, जहां महक सिंह और साधुराम मौजूद थे। आरोप है कि दोनों ने नशे की हालत में बताया कि उन्होंने शुभम को मारकर बहादराबाद नहर में बहा दिया है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीन दिन तलाश की और 13 जून को सुबह शुभम का शव मोहम्मदपुर मंगलौर झाल से बरामद किया। शव बिना कपड़ों के मिला, जबकि चप्पल पैरों में थी और कपड़े करीब 400 मीटर दूर नहर किनारे झाड़ियों से मिले। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर सिडकुल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि एसओ अजय शाह ने की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उधार दिए 18 लाख वापस मांगने पर महिला से सरेराह छेड़छाड़
Next: राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.