Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया
  • अल्मोड़ा

राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया

AltnewsUttarakhand 18/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री स्तर गोविंद पिलख्वाल ने धौलछीना के ग्राम दियारी के तोक सगवाड़ा में हाल में आई आपदा से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। पीड़ित परिवारों ने राज्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। इस पर पिलख्वाल ने मौके से ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, विद्युत, राजस्व विभाग तथा विकासखंड भैंसियाछाना के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावित परिवारों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि सरकार जनहित और विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपदा प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी हरसंभव मदद करना सरकार का दायित्व है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नहर में युवक का शव मिलने के मामले में चार पर हत्या का आरोप, केस दर्ज
Next: मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-खेल महाकुंभ के लिए चयन ट्रायल की तिथियां तय

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.