Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • कुमाऊं में 20 फीसदी और कर्मचारी आएंगे पीएफ के दायरे में
  • नैनीताल

कुमाऊं में 20 फीसदी और कर्मचारी आएंगे पीएफ के दायरे में

AltnewsUttarakhand 21/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी। कुमाऊं में अब करीब 20 फीसदी और कर्मचारी भविष्य निधि (पीएफ) के दायरे में आ सकते हैं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का लाभ लेने वाले कर्मचारियों को भी पीएफ से जोड़ने की व्यवस्था और मूल वेतन की 25 हजार रुपये तक की सीमा के चलते पीएफ लाभार्थियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे कर्मचारियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा।

कुमाऊं में वर्तमान में करीब 3.25 लाख कर्मचारी पीएफ योजना से जुड़े हैं। इनकी भविष्य निधि करीब 3500 संस्थानों के माध्यम से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में जमा होती है। पीएफ का दायरा बढ़ने के साथ इन संस्थानों में काम करने वाले ऐसे कर्मचारी भी इसके दायरे में आ सकते हैं, जो अभी भविष्य निधि योजना से बाहर हैं।

पहले 15 हजार रुपये प्रति माह से अधिक कमाने वाले नए कर्मचारियों के लिए ईपीएफ ढांचे में शामिल होना आवश्यक नहीं था। नई सीमा के तहत अब 15 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह के बीच कमाने वाले पात्र कर्मचारियों को अनिवार्य ईपीएफ बचत के साथ पेंशन और बीमा सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा।

पीएफ में कर्मचारी के वेतन और नियोक्ता की ओर से निर्धारित अंशदान जमा किया जाता है। सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारी को एकमुश्त राशि का लाभ मिलता है। खाते में जमा रकम पर 8.25 प्रतिशत ब्याज मिलने से भविष्य निधि की राशि में भी वृद्धि होती है।

ईपीएफओ आयुक्त हल्द्वानी आकाश वर्मा ने कहा कि नए प्रावधानों का उद्देश्य अधिक से अधिक कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है। कुमाऊं में पहले से पीएफ से जुड़े 3.25 लाख कर्मचारियों के अलावा अब करीब 20 फीसदी अतिरिक्त कर्मचारियों के जुड़ने की संभावना है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग छात्रों ने बांधी काली पट्टी, निकाली रैली
Next: अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

ज्योलिकोट के स्कूलों में बच्चों को जलजनित रोगों से बचाव के उपाय बताए

AltnewsUttarakhand 05/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.