Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शादी का झांसा देकर तीन साल से दुष्कर्म,अब शादी से कर रहा इनकार
  • देहरादून

शादी का झांसा देकर तीन साल से दुष्कर्म,अब शादी से कर रहा इनकार

AltnewsUttarakhand 25/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। कोतवाली सहसपुर क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर करीब तीन वर्षों तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अब शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके दो चाचाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। युवती का आरोप है कि उसकी करीब तीन वर्षों से रतनवाला निवासी आरिफ उर्फ आदि पुत्र इम्तियाज से जान-पहचान है। आरोप है कि इस दौरान युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के अनुसार जब उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया। उसने युवक के माता-पिता से भी विवाह की बात की, लेकिन उन्होंने भी सहमति नहीं दी। आरोप है कि इसके बाद युवक और उसके परिजनों की ओर से उसे बदनाम करने का प्रयास किया गया। युवती ने युवक के चाचा नसीम और फरीद पर पंचायत बुलाकर उसे परेशान करने का भी आरोप लगाया है। उसने बताया कि युवक के पास उसकी कुछ फोटो और वीडियो हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि युवती की तहरीर पर युवक और उसके दोनों चाचाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रानीखेत में सभासदों को दिया प्रशिक्षण
Next: प्रशासनिक कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने पर कार्यशाला आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.