Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • धारी तहसील में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
  • नैनीताल

धारी तहसील में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 26/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

नैनीताल। जिले की धारी तहसील में भूमि नापने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने पटवारी निर्मल बोरा को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गांव मौड़ा निवासी शिकायतकर्ता अपनी भूमि की नाप कराने के लिए पटवारी के संपर्क में आया था। आरोप है कि भूमि नाप के एवज में पटवारी उससे रिश्वत की मांग कर रहा था।
रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान के निर्देश पर इसके बाद ट्रैप टीम गठित की गई। 26 सितंबर को हल्द्वानी सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने तहसील धारी में जाल बिछाया। शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये लेते ही टीम ने पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने वालों के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान की कार्रवाई जारी है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बहन के कथित प्रेम संबंध से नाराज भाई ने दोनों को मारी गोली, बहन और प्रेमी की मौत
Next: महिला उद्यमियों को व्यवसाय विकास के लिए मिला मार्गदर्शन, हवालबाग में उद्यमिता बूट कैंप आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

ज्योलिकोट के स्कूलों में बच्चों को जलजनित रोगों से बचाव के उपाय बताए

AltnewsUttarakhand 05/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.