Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, 250 केंद्रों पर 52.05 रुपये किलो में खरीदा जाएगा मंडुवा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, 250 केंद्रों पर 52.05 रुपये किलो में खरीदा जाएगा मंडुवा

AltnewsUttarakhand 30/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। प्रदेश में पर्वतीय क्षेत्रों की पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 1 अक्टूबर से मिलेट्स की खरीद शुरू होगी। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) मिलेट्स मिशन योजना के तहत इस फसली वर्ष प्रदेशभर में 250 क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों से मंडुवा, झंगोरा, तिलहन, चौलाई, दालें सहित अन्य पहाड़ी उत्पादों की खरीद करेगा।

मंडुवा का बढ़ा खरीद मूल्य

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इस वर्ष मंडुवा 52.05 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा। पिछले वर्ष मंडुवा की खरीद 48.86 रुपये प्रति किलो की दर से की गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से पर्वतीय क्षेत्रों में पारंपरिक और मोटे अनाज की खेती को फिर से बढ़ावा मिल रहा है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश को शत-प्रतिशत जैविक राज्य बनाना है और पर्वतीय क्षेत्रों के जैविक उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।

250 क्रय केंद्रों पर होगी खरीद

सचिव सहकारिता डॉ. इकबाल अहमद ने बताया कि मिलेट्स की खरीद और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। क्रय केंद्रों और निर्धारित खरीद मूल्य की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है, ताकि अधिक से अधिक किसान योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने अधिकारियों को किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने और खरीद का भुगतान सीधे बैंक खाते में करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ल ने बताया कि किसानों से उपज खरीदने के लिए प्रदेशभर में 250 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। पिछले वर्ष 214 केंद्रों के माध्यम से खरीद की गई थी। इस वर्ष 36 अतिरिक्त क्रय केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि यूसीएफ हाट के माध्यम से भी किसानों के उत्पादों की खरीद और विपणन को बढ़ावा दिया जाएगा।

अन्य पहाड़ी उत्पाद बाजार मूल्य पर खरीदे जाएंगे

मंडुवा की खरीद 52.05 रुपये प्रति किलो की निर्धारित दर पर की जाएगी, जबकि सोयाबीन, दाल, झंगोरा, चौलाई तथा अन्य सूखे अनाज एवं पहाड़ी उत्पादों की खरीद बाजार मूल्य के आधार पर होगी। किसानों से खरीदे गए उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बेहतर विपणन किया जाएगा, जिससे उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जा सके।

पिछले वर्ष 11,153 किसानों से खरीदा गया 53,860.652 कुंतल मंडुवा

विभागीय अधिकारियों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में यूसीएफ ने प्रदेश के 214 क्रय केंद्रों के माध्यम से 11,153 किसानों से कुल 53,860.652 कुंतल मंडुवा खरीदा था। पिछले वर्ष चमोली में सर्वाधिक मंडुवा खरीद हुई, जबकि सर्वाधिक किसानों ने टिहरी में अपनी उपज बेची। कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़ जिले में सबसे अधिक मंडुवा खरीद दर्ज की गई।

खरीद मूल्य में लगातार हुई बढ़ोतरी

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के माध्यम से गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में किसानों से सीधे मिलेट्स की खरीद की जाएगी। इस वर्ष मंडुवा का खरीद मूल्य 52.05 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष यह 48.86 रुपये प्रति किलो था। इससे पहले मंडुवा 18 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा गया था। प्रत्येक क्विंटल की खरीद पर संबंधित सहकारी समिति को 200 रुपये की आय प्राप्त होगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गांधी जयंती और शास्त्री जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
Next: डीएम ने जिला कोषागार का निरीक्षण कर द्वितालक और स्टाम्प व्यवस्थाओं की जानकारी ली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.