Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पति ने पत्नी के प्रेम संबंध का राज जाना तो पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की साजिश
  • देहरादून

पति ने पत्नी के प्रेम संबंध का राज जाना तो पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की साजिश

AltnewsUttarakhand 04/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला स्थित डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में हुए मदन मुखिया हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी मीना देवी (30) और उसके प्रेमी लल्लन शर्मा (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। मृतक को इसकी जानकारी होने के बाद उसने दोनों को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी थी, जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।

शव खाई में मिला

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार शनिवार को मांडूवाला डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में एक व्यक्ति का शव खाई में पड़ा होने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान मदन मुखिया के रूप में हुई। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले थे। मामले में मकान मालिक सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर प्रेमनगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

फोन में मिली पत्नी की फोटो

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लल्लन शर्मा और मीना देवी के बीच करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। पुलिस के मुताबिक घटना से दो दिन पहले तिरुपति मंदिर में मजदूरी के दौरान मदन ने लल्लन का मोबाइल फोन चेक किया था। फोन में उसे अपनी पत्नी मीना की फोटो और वीडियो दिखाई दिए, जिससे उसे दोनों के संबंधों का पता चल गया।

बदनामी के डर से रची साजिश

पुलिस के अनुसार पत्नी के प्रेम संबंध का पता चलने के बाद मदन गुस्से में आ गया था। उसने दोनों को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी थी। इसके बाद लल्लन ने मीना को पूरी बात बताई। पुलिस का कहना है कि राज खुलने और बदनामी के डर से दोनों ने मदन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

शराब पिलाने के बहाने जंगल ले गई पत्नी

पुलिस के मुताबिक योजना के तहत शुक्रवार रात मीना अपने पति मदन को शराब पिलाने के बहाने डॉल्फिन कॉलेज से लगे जंगल में ले गई। वहां लल्लन पहले से घात लगाए बैठा था। मदन के नशे में धुत होने के बाद लल्लन और मीना ने मिलकर चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल से नीचे खाई में फेंक दिया गया।

चाकू बरामद, दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने लल्लन शर्मा को मांडूवाला स्थित बाला सुंदरी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पास की झाड़ियों से बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने मृतक की पत्नी मीना देवी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

सहरसा के रहने वाले हैं तीनों

पुलिस के अनुसार मृतक मदन मुखिया और दोनों आरोपी मूल रूप से सहरसा, बिहार के रहने वाले हैं। हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी और झाझरा चौकी प्रभारी प्रद्युम्न नेगी शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चम्पावत में पहली बार हुई कैबिनेट बैठक, विकास योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचाने पर जोर
Next: युवा बूट कैंप का समापन, युवा संसद में एक राष्ट्र एक चुनाव पर हुआ वाद-विवाद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.