Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 

हरिद्वार। कटारपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने घटना के करीब चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया है। फायरिंग में गोली युवक के कान को छूकर निकल गई।

कटारपुर निवासी विक्की ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब 5:15 बजे वह गांव स्थित बूढ़ी माता मंदिर के पास बैठा था। इसी दौरान उसके भतीजे जतिन और अर्जुन के भतीजे के बीच बातचीत हो रही थी। विक्की ने अर्जुन के भतीजे को अपने भतीजे से बात करने से मना किया। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने पर अर्जुन तमंचा लेकर मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए विक्की पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली विक्की के कान को छूकर निकल गई।

फायरिंग की आवाज सुनकर विक्की का चचेरा भाई रोहित भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि अर्जुन दूसरी गोली चलाने के लिए तमंचा लोड करने लगा। इसी दौरान रोहित ने पीछे से उसे पकड़ लिया, जिससे वह दोबारा फायर नहीं कर सका। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि अर्जुन जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद दोनों पक्ष फेरूपुर चौकी पहुंचे, जहां उनके बीच फिर नोकझोंक होने लगी। पुलिस ने मामला शांत कराया। विक्की की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन पुत्र सुरेंद्र, निवासी कटारपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि पिछले वर्ष विक्की और उसके साथियों ने उस पर फायरिंग की थी। इस मामले में न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इसी पुरानी रंजिश के चलते उसने विक्की पर फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी ने मामले को गुमराह करने के लिए 112 पर विक्की द्वारा उसके ऊपर फायरिंग किए जाने की झूठी सूचना भी दी थी।

पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस टीम में फेरूपुर चौकी प्रभारी मोहन कठैत, कांस्टेबल अनिल पंवार, सुबोध शर्मा, नरेश बहुगुणा, रविंद्र बिष्ट और सोहन राणा शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: कर्नाटक
Next: मल्ला महल में होगा विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.