Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मल्ला महल में होगा विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन
  • अल्मोड़ा

मल्ला महल में होगा विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन

AltnewsUttarakhand 06/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से बुधवार को मल्ला महल, अल्मोड़ा में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को भाजपा कार्यालय पातालदेवी में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:15 बजे मल्ला महल में होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमुदाय द्वारा सुना जाएगा। प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। लाइव संबोधन के बाद मल्ला महल से शहीद पार्क, शिखर तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत के संकल्प, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया जाएगा। भाजपा की ओर से प्रदेश और जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। तैयारी बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द पिलख्वाल, कुंदन लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, बिट्टू कर्नाटक, पूर्व जिला अध्यक्ष ललित लटवाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला महामंत्री दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, हरीश कनवाल, सौरभ वर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Next: पीआरडी जवानों ने 365 दिन रोजगार और डीए की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.