Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के तत्वावधान में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता-2026 का बुधवार को केवीएम पब्लिक स्कूल, लामाचौड़ में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जबकि वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं 8 अक्टूबर को होंगी। संस्कृत नाटक, समूहगान, वाद-विवाद, आशुभाषण और श्लोकोच्चारण सहित विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। नाटक में 15, समूहगान में 14, वाद-विवाद में 12, आशुभाषण में 10 और श्लोकोच्चारण में 8 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गजराज सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. यशोदा प्रसाद सेमवाल सहित विद्यालय प्रबंधन और संस्कृत शिक्षा से जुड़े अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने संस्कृत में प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।

जनपद संयोजक डॉ. हेमचंद्र जोशी ने कहा कि संस्कृत भारत की ज्ञान परंपरा, संस्कृति और जीवन-मूल्यों की आधारशिला है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को संस्कृत से जुड़ने और अपनी प्रतिभा सामने लाने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के आयोजन में सह-संयोजक डॉ. राजेंद्र भट्ट के साथ आयोजन समिति, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं और सहयोगियों ने भूमिका निभाई। व्यवस्थाओं में भगवान सिंह बोरा, यशवंत सिंह, डॉ. कैलाश चंद्र सिंह नेगी, प्रिया कुमारी, कुसुमपाल और माया सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी
Next: पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

ज्योलिकोट के स्कूलों में बच्चों को जलजनित रोगों से बचाव के उपाय बताए

AltnewsUttarakhand 05/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • नैनीताल

कैंची धाम पहुंची ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम, उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य की सराहना

AltnewsUttarakhand 05/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.