Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बिन्सर वन्यजीव अभयारण्य के प्रतीक चिह्न का राज्यपाल ने किया अनावरण
  • अल्मोड़ा

बिन्सर वन्यजीव अभयारण्य के प्रतीक चिह्न का राज्यपाल ने किया अनावरण

AltnewsUttarakhand 08/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के लोक भवन, देहरादून में आयोजित वन्यजीव सप्ताह 2026 के समापन समारोह में बिन्सर वन्यजीव अभयारण्य के प्रतीक चिह्न (लोगो) का अनावरण राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, पीवीएसएम, यूवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम ने किया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) उत्तराखंड कपिल लाल, प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखंड नीना घेवाल, अपर प्रमुख वन संरक्षक (प्रशासन), वन्यजीव, सुरक्षा एवं आसूचना विवेक पाण्डे सहित मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार धौलाखण्डी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा की ओर से बिन्सर वन्यजीव अभयारण्य के प्रतीक चिह्न के लिए 19 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त 29 आवेदनों में हल्द्वानी निवासी चेतन्य पाण्डे, पुत्र विनोद कुमार पाण्डे द्वारा तैयार किया गया प्रतीक चिह्न उत्कृष्ट पाया गया और उसका चयन किया गया।

प्रतीक चिह्न में बिन्सर की प्राकृतिक एवं जैव-विविधता को विभिन्न चित्रात्मक तत्वों के माध्यम से दर्शाया गया है। इसमें ‘B’ में उगता सूर्य, पर्वत और वनाच्छादित भूमि को शामिल किया गया है, जो अभयारण्य के हिमालयी परिवेश को दर्शाते हैं। ‘I’ को हिमालयी शंकुधारी वृक्ष के आकार में बनाया गया है, जो यहां के वनों का प्रतीक है। ‘N’ में भारतीय मुंडजैक को दर्शाया गया है, जो अभयारण्य की वन्यजीव संपदा का प्रतिनिधित्व करता है। ‘S’ को नदी के रूप में दर्शाया गया है, जो प्राकृतिक जल स्रोतों को इंगित करता है। ‘A’ पर्वतीय दृश्य को प्रदर्शित करता है, जबकि अंतिम ‘R’ में हिमालयी मोनाल को शामिल किया गया है।

प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार धौलाखण्डी ने कहा कि यह प्रतीक चिह्न बिन्सर वन्यजीव अभयारण्य की पहचान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करता है। इसमें हिमालयी भू-दृश्य, वन्यजीव संपदा और क्षेत्र की जैव-विविधता को एक ही दृश्य-रचना में संतुलित रूप से समाहित किया गया है। अक्षरों के भीतर चित्रात्मक तत्वों का समावेश इसे स्मरणीय और विशिष्ट बनाता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Next: बेस चिकित्सालय में हॉस्पिटल ट्रांसफ्यूजन कमेटी की बैठक में सुरक्षित रक्त सेवाओं के सुचारु संचालन पर हुआ मंथन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.