Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बेस चिकित्सालय में हॉस्पिटल ट्रांसफ्यूजन कमेटी की बैठक में सुरक्षित रक्त सेवाओं के सुचारु संचालन पर हुआ मंथन
  • अल्मोड़ा

बेस चिकित्सालय में हॉस्पिटल ट्रांसफ्यूजन कमेटी की बैठक में सुरक्षित रक्त सेवाओं के सुचारु संचालन पर हुआ मंथन

AltnewsUttarakhand 08/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान से संबद्ध गोवर्धन तिवारी राजकीय बेस चिकित्सालय में नवगठित हॉस्पिटल ट्रांसफ्यूजन कमेटी (HTC) की पहली बैठक गुरुवार को ओपीडी बाल रोग विभाग के सभागार में आयोजित हुई। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) और राज्य रक्त आधान परिषद (SBTC), उत्तराखंड के दिशा-निर्देशों के क्रम में आयोजित बैठक में अस्पताल में सुरक्षित रक्त आधान और ब्लड बैंक की सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।

प्राचार्य प्रो. गोविंद सिंह तितियाल के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीसी पुनेरा ने की। समिति के संयोजक सचिव एवं नोडल अधिकारी तथा प्रभारी रक्त केंद्र डॉ. आशीष जैन की अगुवाई में रक्त एवं उसके घटकों की उपलब्धता, गुणवत्ता तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित आपूर्ति सुनिश्चित करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में निश्चेतक विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला पलड़िया, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं क्लीनिकल हीमेटोलॉजिस्ट डॉ. अंकित कौशिक, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह चौहान, ऑर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. शुजा नाजिम, इमरजेंसी विभाग के मेडिकल ऑफिसर डॉ. नीलेश एवं डॉ. किरन, गायनी विभाग की सह प्राध्यापक डॉ. श्वेता एवं डॉ. मेघा, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार सिंह एवं डॉ. नौशीन, रेडिएशन थेरेपी प्रभारी डॉ. अंकुर यादव, ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. भावना पंत और दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल पांडे मौजूद रहे।

इसके अलावा नर्सिंग प्रशासन से उप नर्सिंग अधीक्षिका लीला बिष्ट एवं पुष्पा राजवंश, मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर हेम चंद्र बहुगुणा, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग से सीनियर तकनीशियन प्रकाश डंगवाल तथा लैब तकनीशियन महावीर कुंवर और दीपक जोशी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में सभी सदस्यों ने रक्त केंद्र की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ बनाने तथा मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति जताई। स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक सहभागिता के साथ गैर सरकारी संगठनों की मदद लेने पर भी जोर दिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिन्सर वन्यजीव अभयारण्य के प्रतीक चिह्न का राज्यपाल ने किया अनावरण
Next: वोट बचाओ-देश बचाओ यात्रा में भिड़े कांग्रेसी, हरीश रावत पर टिप्पणी को लेकर हाथापाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.