Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तीन माह से अल्मोड़ा में भटक रहे कानपुर निवासी को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
  • अल्मोड़ा

तीन माह से अल्मोड़ा में भटक रहे कानपुर निवासी को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

AltnewsUttarakhand 08/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। चौकी धारानौला, कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस को क्षेत्र में एक व्यक्ति भटकता हुआ मिला। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि उक्त व्यक्ति करीब तीन माह से अल्मोड़ा क्षेत्र में भटक रहा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीरा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए व्यक्ति के परिजनों की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने लगातार दो दिनों तक स्थानीय स्तर पर पूछताछ करने और विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाने के बाद व्यक्ति के घर-परिवार का पता लगाया। जांच में उसकी पहचान गोपाल कनौजिया उर्फ छोटू पुत्र शिव शंकर लाल कनौजिया, निवासी डिप्टी का पड़ाव, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

इसके बाद अल्मोड़ा पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क कर समन्वय स्थापित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर है और उसकी गुमशुदगी थाना रायपुरवा, कानपुर में 7 जुलाई 2026 को दर्ज की गई थी।

अल्मोड़ा पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ समन्वय कर उक्त व्यक्ति को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लंबे समय बाद बिछड़े परिजन को सकुशल पाकर परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए 09 अक्टूबर को बजेगा सायरन
Next: अल्मोड़ा की छह विधानसभा सीटों की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.