Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा की छह विधानसभा सीटों की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा की छह विधानसभा सीटों की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

AltnewsUttarakhand 08/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार की गई जनपद अल्मोड़ा के छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 3 अक्टूबर को कर दिया गया है। इनमें 48-द्वाराहाट, 49-सल्ट, 50-रानीखेत, 51-सोमेश्वर (अजा), 52-अल्मोड़ा और 53-जागेश्वर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूचियां संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (उप जिलाधिकारी) कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय और संबंधित तहसील कार्यालयों में उपलब्ध हैं। इसके अलावा सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थापित 949 मतदेय स्थलों पर नियुक्त बीएलओ के पास भी मतदाता सूचियां आम नागरिकों और मतदाताओं के अवलोकन के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों और मतदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची का निरीक्षण कर अपना तथा परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम सूची में दर्ज होने की पुष्टि अवश्य कर लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट गया है, नाम में त्रुटि है, नाम अपमार्जित किया जाना है अथवा किसी प्रकार का संशोधन अपेक्षित है तो संबंधित बीएलओ से संपर्क कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन अथवा अन्य आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रारूप-6, 7 एवं 8 संबंधित बीएलओ, तहसील कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय, अल्मोड़ा से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। जिला प्रशासन ने राजनीतिक दलों से भी अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण करने तथा छूटे हुए पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है। निर्वाचन संबंधी किसी भी जानकारी के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय, अल्मोड़ा के टोल-फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तीन माह से अल्मोड़ा में भटक रहे कानपुर निवासी को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
Next: केदारनाथ की चढ़ाई से मंडुवे की रोटी तक… उत्तराखंड की सादगी पर फिदा हुए थे नाना पाटेकर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.