Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसबी अल्मोड़ा ने निकाली साइबर जागरूकता रैली
  • अल्मोड़ा

एसएसबी अल्मोड़ा ने निकाली साइबर जागरूकता रैली

AltnewsUttarakhand 09/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा की ओर से शुक्रवार को साइबर जागरूकता रैली निकाली गई। उप-महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल के मार्गदर्शन में आयोजित रैली क्षेत्रक मुख्यालय से एनटीडी बाजार होते हुए कसार देवी मोड़ तक गई और वहां से वापस मुख्यालय पहुंची। साइबर जागरूकता माह के तहत आयोजित इस रैली का उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इसके बाद क्षेत्रक मुख्यालय परिसर में साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में उप-कमांडेंट रविनन्द झा ने जवानों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, साइबर ठगी, ओटीपी और बैंकिंग संबंधी धोखाधड़ी, फिशिंग लिंक तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और अपना ओटीपी या बैंकिंग विवरण किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी तपन कुमार दास, उप-कमांडेंट रविनन्द झा, सहायक कमांडेंट राजकुमार सहित अधीनस्थ अधिकारी और अन्य जवान मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विश्व डाक दिवस पर अल्मोड़ा डाक मंडल में 15 अक्टूबर तक मनाया जाएगा डाक सप्ताह
Next: किशन गुरुरानी के निधन से सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.