Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • 12 अक्तूबर को हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, कुंभ तैयारियों पर रहेंगी निगाहें
  • हरिद्वार

12 अक्तूबर को हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, कुंभ तैयारियों पर रहेंगी निगाहें

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 12 अक्तूबर को हरिद्वार में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक प्रस्तावित है। कुंभ मेले की तैयारियों के बीच होने वाली इस बैठक में मेले से जुड़े विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर अहम फैसले होने की उम्मीद है। धामी कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सोमवार को सीसीआर में बैठक होगी, इसमें बाद मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री हरकी पैड़ी पर गंगा आरती भी कर सकते है। हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले को लेकर विभिन्न विभागों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। सड़क, पेयजल, सीवर, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति देने पर जोर है। ऐसे में कैबिनेट की बैठक को कुंभ की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में कुंभ से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे और इसमें लिए जाने वाले निर्णयों की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही प्रस्तावित फैसलों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि हरिद्वार में कैबिनेट बैठक का आयोजन महत्वपूर्ण है। कुंभ मेले की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। बैठक के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मेडिकल कॉलेज में एंटी रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए कानूनी प्रावधान
Next: किफायती रेशम कीटपालन गृह से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.