Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किफायती रेशम कीटपालन गृह से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • देहरादून

किफायती रेशम कीटपालन गृह से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। विकासनगर के सहसपुर स्थित केंद्रीय रेशम बोर्ड के अनुसंधान केंद्र में उत्तर प्रदेश के रेशम निदेशक आनंद कुमार शुक्ला ने रेशम उत्पादन की उन्नत तकनीकों, कीटपालन और शहतूत पौधरोपण के मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने वाले नवाचारों की सराहना की। केंद्र प्रभारी डॉ. पवन सैनी ने बताया कि इस कीटपालन गृह में लगभग 100 डीएफएल (रेशमकीट अंडों की निर्धारित इकाई) के पालन की क्षमता है। इसे वैज्ञानिक परिस्थितियों में रेशमकीट पालन को बढ़ावा देने के साथ कम लागत में उपयोगी व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इसमें शरद ऋतु के दौरान रेशमकीट पालन का सफल परीक्षण भी किया जा चुका है।उन्होंने केंद्र में संचालित शहतूत पौधरोपण परियोजना की भी जानकारी दी। डॉ. सैनी ने कृषि आधारित शहतूत पौधरोपण मॉडल की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें शहतूत के पौधों की कतारों के बीच खाली भूमि पर उपयुक्त फसलों की खेती की जा सकती है। इससे किसान शहतूत की पत्तियों के उत्पादन के साथ कृषि फसलों से भी अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। यह मॉडल विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इस दौरान आनंद कुमार शुक्ला ने केंद्र परिसर में स्थापित रेशम संग्रहालय का भी अवलोकन किया। यहां रेशम उत्पादन से संबंधित तकनीकों और उपकरणों की जानकारी दी गई। उन्होंने केंद्र में विकसित तकनीकों और नवाचारों की सराहना की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 12 अक्तूबर को हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, कुंभ तैयारियों पर रहेंगी निगाहें
Next: दर्जा राज्यमंत्री सिकंदर पवार के अल्मोड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.