Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पिथौरागढ़
  • विधायक चुफाल ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया
  • पिथौरागढ़

विधायक चुफाल ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया

AltnewsUttarakhand 10/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

पिथौरागढ़(आरएनएस)। क्षेत्र में तेज बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को खासा नुकसान पहुंचा है। शनिवार को विधायक बिशन सिंह चुफाल ने क्षेत्र में पहुंचकर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान काश्तकारों ने विधायक चुफाल से ओलावृष्टि के कारण हुए नुकसान का सर्वे कर जल्द मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। क्षेत्रवासियों ने कहा बेमौसम ओलावृष्टि और तेज बारिश के कारण देवल, खोलियागांव, गर्जिया, बैड़ा, बगड़ीहाट, थाम, हिनकोट, चमलेख में किसानों की तैयार फसल व सब्जियां बर्बाद हो गई हैं। साथ ही खेतों में मवेशियों के लिए सूखाई घास भी बर्बाद हो गई है। लोगों ने कहा ओलावृष्टि के कारण कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। जिससे प्रभावित परिवारों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। विधायक चुफाल ने कहा फसल का सरकारी मुआवजा एक एकड़ मे दस हजार रुपये है। कहा पहाड़ में छोटी जोत के किसान होने के कारण फसल के उत्पादन के हिसाब से मुआवजा तय किया जाएगा। कहा क्षेत्र के कई किसान दूसरे की भूमी पर कृषि कार्य करते है। जिसके लिए पटवारी, तहसीलदार ग्राम प्रधान की मदद से खेती कर रहे किसान के नुकसान का आकलन कर उन्हें मुआवजा दिया जाए। कहा डीएम को फोन पर क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी दे दी है। चुफाल ने कहा राजस्व व कृषि विभाग शीघ्र नुकसान का आंकलन कर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की कार्यवाही शुरु करेगा। इस दौरान भाजपा नेता और ग्रामीण एकता मंच के संयोजक तरुण पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस टीम पर पाटल से हमला कर भागने लगे तस्कर, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
Next: असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों को दर्द से राहत और सम्मानजनक देखभाल पर जोर

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.