Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मंगल कलश यात्रा के साथ लक्ष्मेश्वर में दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ
  • अल्मोड़ा

मंगल कलश यात्रा के साथ लक्ष्मेश्वर में दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ

AltnewsUttarakhand 11/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। लक्ष्मेश्वर में जय मां दुर्गामहोत्सव समिति की ओर से आयोजित 13वें दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। श्री खूँटकूनी भैरव मंदिर से निकली यात्रा में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। मां दुर्गा के जयकारों के बीच निकली यात्रा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।

कलश यात्रा के बाद मां के दरबार में आचार्य पं. सतीश चंद्र जोशी और पं. चंद्रशेखर जोशी ने यजमान गीता जोशी व रमेश चंद्र जोशी तथा लता पंत व पंकज पंत के हाथों विधिवत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इस दौरान गणेश पूजन, दीप पूजन, मातृका पूजन, मंगल कलश स्थापना, मां जगदंबा की मूर्ति स्थापना, शैलपुत्री पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ, नवदुर्गा पूजन, नवग्रह पूजन और आरती की गई। श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान के माध्यम से लोक कल्याण की कामना की।

कलश यात्रा में समिति के संरक्षक हेम चंद्र जोशी और कमलापति पांडेय, मुख्य संयोजक त्रिलोचन जोशी, अध्यक्ष सुनील कर्नाटक, संयोजक अमित साह मोनू, व्यवस्थापक नमित जोशी, सचिव विक्रम साह, कोषाध्यक्ष हेमंत पांडेय, उपाध्यक्ष विनय पांडेय, दिनेश मठपाल, पीयूष पांडेय, दीवान बिष्ट, गोपाल बिष्ट, पार्षद अभिषेक जोशी, भूपेंद्र जोशी, ज्योति साह, जगत तिवारी और कमलेश जोशी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल और गोविंद पिलख्वाल, रवि रोतेला, मनोज जोशी, जगत भट्ट तथा पार्षद कैलाश गुरुरानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन और आत्मनिर्भरता के गुर
Next: कछियोला में अवैध लीसा निकासी का मामला पकड़ा, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.