Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पनुवानौला पार्किंग के वन भूमि प्रस्ताव की प्रतियां गुम होने की खबर निराधार: डीएफओ
  • अल्मोड़ा

पनुवानौला पार्किंग के वन भूमि प्रस्ताव की प्रतियां गुम होने की खबर निराधार: डीएफओ

AltnewsUttarakhand 13/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पनुवानौला पार्किंग निर्माण के लिए वन भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव की प्रतियां गुम होने संबंधी खबरों को सिविल सोयम वन प्रभाग, अल्मोड़ा ने भ्रामक और निराधार बताया है। प्रभागीय वनाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रस्ताव की जांच के दौरान कुछ कमियां पाई गई थीं, जिसके बाद 29 अप्रैल 2026 को संबंधित विभाग को कमियां दूर करने के लिए मूल प्रस्ताव वापस भेज दिया गया था।

मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 381/2023 के तहत पनुवानौला में पार्किंग निर्माण के लिए उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, घिघारीलाल (रानीखेत) के परियोजना प्रबंधक ने कक्ष संख्या 27 की आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण का प्रस्ताव उपलब्ध कराया था। परीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर कार्यालय ने पत्र संख्या 3633/12-1 के माध्यम से प्रस्ताव वापस किया था। वन विभाग के अनुसार, यह पत्र 30 अप्रैल 2026 को स्पीड पोस्ट संख्या EV683221692IN के माध्यम से वितरित भी हो चुका है।

प्रभागीय वनाधिकारी के मुताबिक, 12 अक्टूबर को सोशल मीडिया और 13 अक्टूबर को स्थानीय समाचार पत्रों में प्रस्ताव की प्रतियां गुम होने संबंधी खबरें प्रकाशित हुईं। विभाग ने इन खबरों को असत्य बताते हुए कहा कि परियोजना प्रबंधक की ओर से पूर्ण प्रस्ताव अब तक वन विभाग को उपलब्ध नहीं कराया गया है। प्रस्ताव सही और पूर्ण रूप में प्राप्त होने के बाद ही उस पर आगे की कार्रवाई संभव हो सकेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में टीबी मरीजों के पोषण के लिए जुटाए ढाई लाख रुपये, 50 मरीजों को मिली पोषण किट
Next: दुर्गा महोत्सव में वृंदावन के भजन गायकों ने बांधा समां, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.