Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में टीबी मरीजों के पोषण के लिए जुटाए ढाई लाख रुपये, 50 मरीजों को मिली पोषण किट
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में टीबी मरीजों के पोषण के लिए जुटाए ढाई लाख रुपये, 50 मरीजों को मिली पोषण किट

AltnewsUttarakhand 13/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिले में टीबी मरीजों को उपचार के साथ बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने टीबी रोगी सहायता कोष में ढाई लाख रुपये की धनराशि जुटाई है। इस राशि से जिले के 50 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की जा चुकी हैं। जिन मरीजों ने पोषण सहायता लेने के लिए सहमति दी है, उन्हें भी किट उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत यह पहल की गई है। जिलाधिकारी ने पोषण किट की खरीद के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को नामित किया था। उनके माध्यम से 50 पोषण किट खरीदकर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई गईं, जिन्हें जिले के सभी 11 ब्लॉकों के टीबी मरीजों तक पहुंचाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पंत, जिला नोडल अधिकारी एनटीईपी डॉ. दीपक शर्मा और जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. प्रांशु डेनियल के निर्देशन में किट वितरण किया जा रहा है। निक्षय मित्रों के माध्यम से मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने की इस पहल को टीबी मुक्त भारत अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रानीखेत पुलिस ने रात्रि चौपाल में साइबर ठगी और नशे के प्रति किया जागरूक
Next: पनुवानौला पार्किंग के वन भूमि प्रस्ताव की प्रतियां गुम होने की खबर निराधार: डीएफओ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.