Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में प्रादेशिक बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, आठ जिलों की टीमें ले रहीं हिस्सा
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में प्रादेशिक बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, आठ जिलों की टीमें ले रहीं हिस्सा

AltnewsUttarakhand 13/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने उत्तराखंड विद्यालयी प्रादेशिक बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ किया। 15 अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग आठ जनपदों की टीमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में प्रतिभाग कर रही हैं। अजय टम्टा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास तथा टीम भावना बढ़ाते हैं। विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने और मेहनत से प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-19 बालक वर्ग में पौड़ी ने बागेश्वर को 12-2 और देहरादून ने टिहरी को 27-8 से हराया। अंडर-14 बालिका वर्ग में पौड़ी ने बागेश्वर को 30-4 तथा देहरादून ने अल्मोड़ा को 18-2 से पराजित किया। उद्घाटन अवसर पर हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल, महापौर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिला शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट और जिला खेल समन्वयक नवीन लाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीमली मोहल्ले में दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा
Next: मसूरी में आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर सर्वे शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.