Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज
  • देहरादून

सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज

AltnewsUttarakhand 20/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जौनसार-बावर क्षेत्र के सिमोग में पहुंच कर शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर मंदिर में पूजा-अर्चना कर दशहरा पर्व पर आयोजित धार्मिक, सांस्कृतिक और भव्य क्रीड़ा प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। मंत्री महाराज ने मंगलवार को जौनसार-बावर क्षेत्र के सिमोग में पहुंच कर शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ-साथ दशहरा पर्व पर टौंस वैली युवा विकास समिति, ग्राम-कोटी, खत-विशायल की ओर से आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने जमुना कृष्णधाम हरिपुर कालसी में मां यमुना की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। महाराज ने विजय दशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार विजयादशमी का विशेष महत्व है। क्योंकि सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित सराहण और चूड़ी धार (चूड़धार) से आराध्य देव शिरगुल महाराज का विजया दशमी पर जौनसार-बावर क्षेत्र के सिमोग में आगमन हुआ है।उन्होंने कहा कि महाराज के दर्शन के लिए न केवल उत्तराखंड बल्कि हिमाचल प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस उत्सव के दौरान जौनसारी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। स्थानीय लोग अपने पारंपरिक पहनावे में सज-धजकर ढोल-दमाऊ की थाप पर पारंपरिक लोक नृत्य करते हैं, जो इस भागीदारी का मुख्य आकर्षण है। इस अवसर पर भीम सिंह चौहान, जबर सिंह नेगी, डॉ श्याम कुंवर, शांति चौहान, अमित नगी, गीता राम शर्मा, संत राम चौहान, सूरत सिंह चौहान, केशर सिंह चौहान, बीर सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दशहरा पर्व की रही धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ निकला रावण परिवार का जुलूस
Next: 7 दिसंबर को मशक गांव में विराजमान होंगे चालदा महासू महाराज, एक साल तक करेंगे प्रवास

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.