Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जय गोल्ज्यू महोत्सव का कलश यात्रा के साथ आगाज, ऐपण प्रतियोगिता ने बिखेरे लोकसंस्कृति के रंग
  • अल्मोड़ा

जय गोल्ज्यू महोत्सव का कलश यात्रा के साथ आगाज, ऐपण प्रतियोगिता ने बिखेरे लोकसंस्कृति के रंग

AltnewsUttarakhand 22/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026 का गुरुवार को पारंपरिक कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा ड्योढ़ी पोखर से शुरू होकर नगर के बाजारों से होते हुए ऐतिहासिक मल्ला महल पहुंची। यहां गोलू देवता की पूजा-अर्चना के बाद महोत्सव का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम के महापौर अजय वर्मा, दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष मिली लटवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला और पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ। महोत्सव के तहत ऐपण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने पारंपरिक लोककला के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और कलात्मक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। आयोजन का उद्देश्य कुमाऊं की लोकसंस्कृति, धार्मिक आस्था और परंपराओं को संरक्षित करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। कार्यक्रम में राजीव गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, हरीश कनवान, संदीप सिंह, पूनम पालीवाल, मनोहर नेगी, रजा अली अंसारी, त्रिलोकराम, मनीष जोशी, लता तिवारी और गोपाल मेहरा सहित नगर निगम के पार्षद और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सात दिवसीय महोत्सव के आगामी दिनों में विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देहरादून में सरकारी बोर्ड लगी बोलेरो ने सात वाहनों को मारी टक्कर, चालक फरार
Next: 24 अक्टूबर से रेंजर्स ग्राउंड में सजेगा उत्तराखंड कौथिग, लोक कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.