Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • दलेर मेहंदी विवाद सुलझाने में जुटे सीएम धामी, फोन पर की बात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दलेर मेहंदी विवाद सुलझाने में जुटे सीएम धामी, फोन पर की बात

AltnewsUttarakhand 23/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। गायक दलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहल की है। मुख्यमंत्री ने दलेर मेहंदी से फोन पर बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और पिछले घटनाक्रम को पीछे छोड़कर आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की अपील की। वहीं, गायक मीका सिंह ने मुख्यमंत्री की पहल की सराहना करते हुए कलाकारों के सम्मान के लिए मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग दोहराई है।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बात की और पिछले दिनों हुए घटनाक्रम पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि इस प्रकरण को पीछे छोड़कर आपसी संवाद और सौहार्द की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए।

इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने दलेर मेहंदी के भाई और गायक मीका सिंह से भी फोन पर बातचीत की थी। धामी ने कहा था कि दलेर मेहंदी और मीका सिंह दोनों से उनकी मित्रता है और वह उनसे बात करेंगे। उन्होंने उत्तराखंड की अतिथि सत्कार की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकसंस्कृति, आत्मीय आतिथ्य और सौहार्द देवभूमि की विशिष्ट पहचान हैं। प्रदेश में कला, संस्कृति और कलाकारों का सम्मान किया जाता है।

विवाद पर मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि उस समय मंत्री पर जनता का दबाव रहा होगा। मंत्री सुबोध उनियाल पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हें दलेर मेहंदी की खराब तबीयत की जानकारी नहीं थी और उनका गायक को अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था। मुख्यमंत्री ने संकेत दिया था कि इन परिस्थितियों को देखते हुए मामले को यहीं समाप्त कर आपसी सौहार्द के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टूटी सड़कों के विरोध में व्यापारी और सामाजिक संगठन सड़क पर उतरे
Next: दीपावली और विधानसभा सत्र को लेकर पुलिस अलर्ट, नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों की भी होगी जांच

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.