Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दीपावली और विधानसभा सत्र को लेकर पुलिस अलर्ट, नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों की भी होगी जांच
  • अल्मोड़ा

दीपावली और विधानसभा सत्र को लेकर पुलिस अलर्ट, नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों की भी होगी जांच

AltnewsUttarakhand 23/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को एसएसपी चंद्रशेखर घोडके की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी और पुलिस कर्मचारी सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र और दीपावली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को बाजारों में पुलिस की दृश्यता बढ़ाने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित गश्त तथा पिकेट ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए जनपद में सघन जांच और सत्यापन अभियान चलाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा होटल और रेस्तरां की नियमित जांच करने को कहा गया। दीपावली पर पटाखा बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। अल्मोड़ा और रानीखेत के अग्निशमन केंद्रों को भी सतर्क रहने और पटाखा बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अग्निशमन वाहन व आवश्यक उपकरण तैयार रखने को कहा गया। एसएसपी ने स्मैक, गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने, शराब तस्करी और अवैध भांग की खेती के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में आर्थिक और वित्तीय पहलुओं की गहन जांच कर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा गैंगस्टर अधिनियम के तहत प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। बैठक में लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने को कहा गया। महिला और नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों तथा साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को राहत दिलाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की व्यक्तिगत तथा विभागीय समस्याएं भी सुनी गईं। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने सितंबर में प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्यों और सराहनीय योगदान के लिए भिकियासैंण चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय जोशी सहित कुल 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर सहित विभिन्न थानों, शाखाओं और पुलिस इकाइयों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दलेर मेहंदी विवाद सुलझाने में जुटे सीएम धामी, फोन पर की बात
Next: जिला अस्पताल के पास ही एएनएम प्रशिक्षण सेंटर चलाने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.