Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में 19 नए मतदेय स्थल बनाने का प्रस्ताव, कुल संख्या बढ़कर 968 होगी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में 19 नए मतदेय स्थल बनाने का प्रस्ताव, कुल संख्या बढ़कर 968 होगी

AltnewsUttarakhand 26/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिले में मतदाताओं की सुविधा के लिए 19 नए मतदेय स्थल बनाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा नौ मतदेय स्थलों के नाम बदलने और तीन अन्य संशोधन प्रस्तावित हैं। इन बदलावों के बाद जिले में मतदेय स्थलों की संख्या वर्तमान 949 से बढ़कर 968 हो जाएगी। इन प्रस्तावों को लेकर सोमवार को अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में ईवीएम वेयर हाउस अल्मोड़ा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नए मतदेय स्थलों के प्रस्तावों, उनके नामों में संशोधन और मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रस्तावित बदलावों को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्ति, सहमति या अतिरिक्त सुझाव 27 अक्टूबर तक उपलब्ध करा दिए जाएं, ताकि प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अपर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के माध्यम से प्रस्तावित मतदेय स्थलों का परीक्षण कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन भवनों की स्थिति जर्जर है या जिन विद्यालयों के नाम बदल चुके हैं, उनका सत्यापन कर आवश्यक संशोधन प्रस्ताव समय से उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों के निर्धारण में मतदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए, ताकि मतदान के दौरान किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर संजीव कुमार, तहसीलदार रवि साह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा के उत्तराखंड सह प्रभारी अरविंद मेनन 29 अक्टूबर को पहुंचेंगे अल्मोड़ा
Next: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.