Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुलपति के एबीवीपी का गमछा पहनने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
  • अल्मोड़ा

कुलपति के एबीवीपी का गमछा पहनने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति की सार्वजनिक कार्यक्रम में एबीवीपी का गमछा पहने तस्वीर सामने आने के बाद कांग्रेस ने विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के जिला महामंत्री निर्मल रावत ने इसे विश्वविद्यालय की निष्पक्षता और गरिमा से जुड़ा मामला बताते हुए कुलपति से स्पष्टीकरण लेने की मांग की है। निर्मल रावत ने कहा कि कुलपति के कंधों पर पूरे विश्वविद्यालय को निष्पक्षता और समानता के साथ संचालित करने की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में यदि कुलपति सार्वजनिक मंच पर किसी छात्र संगठन के प्रतीक के साथ नजर आते हैं, तो विश्वविद्यालय की निष्पक्षता और गरिमा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि कुलपति का पद किसी राजनीतिक दल या संगठन का पद नहीं है। विश्वविद्यालय के मुखिया का किसी संगठन के प्रतीक के साथ सार्वजनिक रूप से दिखाई देना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे प्रशासन की राजनीतिक निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। रावत ने राज्य सरकार से सवाल किया कि क्या वह विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता और निष्पक्षता बनाए रखने में विफल हो रही है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण पर कुलपति से स्पष्टीकरण लिया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि विश्वविद्यालय प्रशासन किसी भी राजनीतिक संगठन के प्रभाव में काम न करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालयों को राजनीतिक प्रयोगशाला बनाने का प्रयास किया गया, तो कांग्रेस सड़कों से लेकर विश्वविद्यालय परिसर तक इसका पुरजोर विरोध करेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा, मौके पर मिला सुसाइड नोट
Next: राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.