Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। बालक राम और उनके परिवार के साथ कथित अभद्रता का मामला त्यूणी में तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को स्वाभिमान मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार के नेतृत्व में विधायक प्रीतम सिंह और उनके दोनों भाइयों के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतले दहन किए। पुलिस की मौजूदगी में हुए प्रदर्शन के दौरान सांकेतिक धरना दिया गया। मोर्चा ने आरोपों को गंभीर बताते हुए बालक राम के परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई। बॉबी पंवार ने आरोप लगाया कि विधायक प्रीतम सिंह के भाइयों ने बालक राम और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया।उन्होंने कहा कि घटना से जुड़ी ऑडियो वायरल होने के बाद मामला और तूल पकड़ गया है। पंवार के मुताबिक, क्षेत्र के लोग प्रीतम सिंह के परिवार को लंबे समय से मान-सम्मान देते आए हैं, लेकिन इसके बावजूद बालक राम के परिवार के साथ कथित व्यवहार से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि किसी परिवार के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले मामले को अनदेखा नहीं किया जा सकता।
प्रदर्शन के दौरान मोर्चा ने साफ किया कि यह विरोध केवल पुतला दहन तक सीमित नहीं रहेगा। बॉबी पंवार ने दो टूक कहा कि जब तक बालक राम के परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी जाती, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में बॉबी पंवार, यशपाल रावत, यशपाल राठौर, सबल चौहान, सुरेन्द्र तोमर, विट्टू वर्मा, शंकर रावत, जसपाल चौहान, रविंद्र सिंह, प्रदीप चौहान गीता चौहान आदि लोग मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत
Next: सतर्कता जागरूकता कार्यशाला में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता पर दिया जोर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

शिमला बाइपास में धार्मिक स्थल के निर्माण पर हंगामा, निर्माण रोका

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.