Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिमला बाइपास में धार्मिक स्थल के निर्माण पर हंगामा, निर्माण रोका
  • देहरादून

शिमला बाइपास में धार्मिक स्थल के निर्माण पर हंगामा, निर्माण रोका

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। शिमला बाईपास स्थित सेवला कलां में मंगलवार को एक धार्मिक स्थल के निर्माण पर जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां अतिक्रमण कर रास्ता कब्जाने का आरेाप लगाया। साथ ही वहां निर्माण रुकवाकर जांच की मांग की है।शिमला बाइपास में एक धार्मिक स्थल की तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार दोपहर इसकी सूचना पर वहां बजरंग के कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने धार्मिक स्थल के निर्माण के लिए सड़क पर अतिक्रमण और रास्ता बंद करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने वहां हंगामा करते हुए काम बंद करवा दिया। इसके बाद वहां एमडीडीए, पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों को भी बुलाया गया। जबरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने बताया कि वहां 2017 से अवैध निर्माण चल रहा है। जो कि अब तीन मंजिला पहुंच गया। इससे रास्ता भी बंद हो गया है। उन्होंने ये भी मांग उठाई कि धार्मिक स्थल की पूरी संपत्ति की जांच हो। अगर वहां सारा निर्माण गलत तरीके से हुआ है तो उसे तत्काल तोड़ा जाए। अगर एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होती है तो दल की ओर से बड़ा आंदोलन होगा। हंगामे में आशीष बलूनी, रोहित मौर्य, राघव उपाध्याय, यशवंत मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुस्लिम सेवा संगठन ने आरोपों को बताया गलत
वहीं मुस्लिम सेवा संगठन अध्यक्ष नईम कुरैशी और उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने कहा कि धार्मिक स्थल में नया निर्माण नहीं किया जा रहा था। वह पूरी तरह से वैध और नियमों के तहत बना है। संबंधित अथॉरिटी को कागजात दिखा दिए गए हैं। अब लिंटर से पानी आने की वजह से उस पर उसकी ग्रोटिंग यानि सीमेंट डालने का काम हो रहा था। बजरंग दल के लगाए सभी आरोप गलत है। मौके पर पूर्व पार्षद और अधिवक्ता आफताब आलम, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग मोर्चा के अध्यक्ष सुलेमान अंसारी, मस्जिद कमेटी के अख्तर ने भी सभी को समझाया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यालयों में जागरूकता शिविर, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार
Next: मुए थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.