Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में मतदान केंद्रों और मतदाता सूची के सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मतदान केंद्रों और मतदाता सूची के सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सभी उपजिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मतदान केंद्रों के सत्यापन, आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, सेक्टर निर्धारण और मतदाता सूची के सत्यापन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन संबंधी कार्यों को शुद्धता और समयबद्धता के साथ पूरा करने तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों को जोड़ने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पेयजल, बिजली, शौचालय, रैंप और मतदाताओं के आवागमन की सुगम व्यवस्था उपलब्ध हो। सत्यापन के दौरान सामने आने वाली कमियों को चिह्नित कर उनका समयबद्ध निराकरण किया जाए। सेक्टर निर्धारण की समीक्षा के दौरान उन्होंने भौगोलिक परिस्थितियों, मतदान केंद्रों की दूरी, पहुंच मार्गों और प्रभावी निगरानी को ध्यान में रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेक्टरों का निर्धारण इस प्रकार किया जाए कि मतदान केंद्रों तक आसानी से पहुंचा जा सके और निर्वाचन व्यवस्थाओं का बेहतर समन्वय बना रहे। जिलाधिकारी ने मतदाता सूची का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों में नियमानुसार सुधार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हों। अर्हता पूरी कर चुके युवाओं और अन्य पात्र नागरिकों को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति पंजीकरण से वंचित न रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र मौजूद रहीं, जबकि सभी उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 12 वर्षीय बालिका को रक्त नहीं मिलने पर किया रेफर, रेडक्रॉस ने उठाए सवाल
Next: गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.