Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट: कोरोना टैस्टिंग और वैक्सीनेशन में तेजी लाने की मांग, डीएम को भेजा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट: कोरोना टैस्टिंग और वैक्सीनेशन में तेजी लाने की मांग, डीएम को भेजा ज्ञापन

AltnewsUttarakhand 15/05/2021 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा/ द्वाराहाट: द्वाराहाट में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा नई नई पहल चलाई जा रही है, लोगों को कोरोना से कैसे बचा जाए इसकी जानकारी दी जा रही है। वहीं द्वाराहाट क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना वायरस के चलते गांव-गांव में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कोरोना टेस्टिंग और वैक्सीनेशन में तेजी लाने की मांग की है। उन्होंने इस को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर तपन शर्मा को ज्ञापन दिया और डीएम को भी इस संदर्भ में ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया कि कोरोना महामारी का संक्रमण गांव में बढ़ता जा रहा है जिसके कारण लोगों में भय का माहौल पैदा हो रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में विकासखंड द्वाराहाट के अधिकतर गांव मैं काफी संख्या में लोग सर्दी जुखाम और बुखार से जूझ रहे हैं। सही उपचार और टेस्टिंग नहीं होने से लोग घर पर ही इलाज करवा रहे हैं। हम सब समाजसेवी आपसे अनुरोध करते हैं कि टीकाकरण में तेजी और गांव-गांव में टेस्टिंग अनिवार्य रूप से किए जाने की जरूरत है। ज्ञापन सौंपने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह रावत, नारायण सिंह रावत, ललित बिष्ट, किशन सिंह, गोविंद सिंह रावत, बसंत कुमार, नवीन चंद्र, वीरेंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्लॉक हवालबाग में ग्राम उडियारी माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित
Next: अल्मोड़ा में कोरोना के मामले बढ़े, आज आये 376 नए मामले

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.