Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मियों का सांकेतिक विरोध पांचवे दिन जारी
  • अल्मोड़ा

मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मियों का सांकेतिक विरोध पांचवे दिन जारी

AltnewsUttarakhand 15/05/2021
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को जारी रहा। कर्मचारी बीमा सहित अन्य मांगों को लेकर बांह में काला फीता बांध सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों की कहना है कि गत वर्ष कोरोना काल में अस्पताल की व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनकी नियुक्ति हुई थी। इसमें स्टॉफ नर्स, ओटी तकनीशियन, एक्सरे तकनीशियन समेत अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ शामिल है। जिसके बाद से संबंधित कर्मचारी कोरोना संक्रमण के बीच पूरे मनोयोग से लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संक्रमण के बीच दिन में सैंपलिंग कर रहे हैं, और रात में वहीं कर्मी अस्पताल में कोविड मरीजों की देखरेख समेत अस्पताल की ड्यूटी निभा रहे हैं। ऐसे में उनका विभाग के स्तर से बीमा जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा है कि आउट सोर्स के बजाय उनकी तैनाती संविदा के तहत मान्य की जानी चाहिए। जिससे कोरोना काल में पूरे मनयोग से काम में जुटे कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केएमओयू की हड़ताल 14 वें दिन जारी, शासन उदासीन
Next: हंस फाउंडेशन ने 48 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.