Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा ने कोविड-19 ड्यूटी में तैनात पुलिस बल हेतु एसएसपी अल्मोड़ा को प्रदान किये मास्क
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • कोरोना

कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा ने कोविड-19 ड्यूटी में तैनात पुलिस बल हेतु एसएसपी अल्मोड़ा को प्रदान किये मास्क

AltnewsUttarakhand 10/08/2020 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति ढुंगाधारा ने आज दिनांक 10-08-2020 को जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी० एन० मीणा से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की एवं कोरोना से आंशिक बचाव हेतु 900 मास्क प्रदान किये एवं उनसे उपरोक्त मास्क जरूरतमंद नागरिकों एवं पुलिस कार्मिकों को वितरित करने का निवेदन किया। कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों ने पुलिस के लाॅकडाउन के दौरान किये गये मानवीय कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस दिन-रात अपने कर्तव्यों का पालन एवं जरूरतमन्दों की हर सम्भव मदद कर रही है तथा लोग अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें इसके लिए भी उन्हें जागरूक किया जा रहा हैं। जहां इस कोरोना संक्रमण की आपदा और संकट की घड़ी में पुलिस कर्मी हर नागरिक की हिफाजत के लिए दिन रात ड्यूटी कर रहे हैं, वहीं हमारी समिति द्वारा भी पुलिस जवानों को संक्रमण से बचाने हेतु मास्क बनाये गये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में मास्क प्रदान किये जाने पर अत्यन्त प्रसन्नता व्यक्त की गई एवं समिति को हर संभव मदद करने का अश्वासन दिया गया। उपरोक्त मास्क वितरण कार्यक्रम में समिति के संरक्षक कमल कुमार बिष्ट, अध्यक्ष मंजू बिष्ट, उपाध्यक्ष रंजना भण्डारी, सचिव वन्दना सिंह, कोआर्डिनेटर ज्योति सतवाल, कोषाध्यक्ष भुवन चन्द्र त्रिपाठी एवं अनीता नेगी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विधानसभा उपाध्यक्ष ने लगायी चौपाल
Next: विधानसभा उपाध्यक्ष ने सैनार पाखुड़ा में सुनी जन समस्याएं, श्रमिक किट का किया वितरण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.