Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोसी नदी में सिल्ट आने 10 घंटे तक पपिंग ठप
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में सिल्ट आने 10 घंटे तक पपिंग ठप

AltnewsUttarakhand 13/08/2020
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा कोसी नदी में आये दिन सिल्ट आने से नगर में पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। गुरुवार की सुबह तेज बारिश के बाद एक बार फिर कोसी नदी में सिल्ट आने 10 घंटे तक पपिंग ठप हो गई। इस कारण दिनभर आधे से अधिक नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप रही। बारिश के बीच पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मजबूरन लोगों को नौले और धारों से पानी भरकर प्यास बुझानी पड़ी। दरअसल बीते दो तीन दिन से कोसी समेत ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बारिश जारी है। जिस कारण अल्मोड़ा नगर को पानी की सप्लाई करने वाली एकमात्र कोसी नदी में सिल्ट जमा हो गई। भारी मात्रा में बैराज के पास सिल्ट जमा होने से विभाग को गुरूवार सुबह पांच बजे से पपिंग बंद करनी पड़ी। सुबह सुबह पपिंग बंद होने से अल्मोड़ा नगर में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। मुख्य बाजार समेत आधा नगर के लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ा। पानी नहीं आने से लोगों को बरसात में पेयजल के लिए नौलो व धारों का सहारा लेना पड़ा। देर दिन में करीब 3बजे बाद पपिंग शुरू हो सकी। पर 10 घंटे तक पपिंग ठप रहने से लोगों को पानी नहीं मिलां। आए दिन पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों का विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। विभाग लाख कोशिश के बाद भी नियमित पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोडा में भारी बारिश, दो ग्रामीण सडक़ें बंद
Next: आपदाग्रस्त लोगों की सुध नहीं ले रही प्रदेश सरकार : सांसद प्रदीप टम्टा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.