Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आपदाग्रस्त लोगों की सुध नहीं ले रही प्रदेश सरकार : सांसद प्रदीप टम्टा
  • अल्मोड़ा

आपदाग्रस्त लोगों की सुध नहीं ले रही प्रदेश सरकार : सांसद प्रदीप टम्टा

AltnewsUttarakhand 13/08/2020
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार राज्य के आपदाग्रस्त लोगों की सुध नहीं ले रही है। सरकार ने आपदा से पूर्व कोई उच्च हिमालयी क्षेत्रों में राहत और बचाव के लिए कोई खास तैयारी नहीं की। जिससे आज कई लोगों की जान जा चुकी है तथा सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। यह बात यहां शिखर होटल में पत्रकारों से वार्ता में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कही। उन्होंने कहा कि आज पिधौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र में लोग प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं। जहां पहले खेत खलिहान और बस्ती हुआ करती थी। वहां आपदा के बाद खंडहर बन गए हैं। लेकिन सरकार आपदा पीडि़तों की सुध नहीं ले रही है। कहा कि सरकार ने आपदा के लिए कोई तैयारी नहीं की। जबकि जून माह से मानसून आना शुरू हो जाता है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा सरकार ने आपदा से पूर्व कोई तैयारी नहीं की। यहां तक की एनडीआरफ और एसडीआरअफ की टीमों को भी तैनात नहीं किया गया। तैयारी नहीं होने से लोगों के सामने खाने और मवेशियों के लिए चारा का संकट खड़ा हो गया है। लोग बेघर हो गए हैं पर अभी तक सरकार ने कोई खास इंतजाम नहीं किया है। इस मौके पर सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, दिनेश, तारा चंद्र आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी बोला हमला
प्रेस वार्ता में सांसद टम्टा ने कहा कि एक और आपदा और दूसरी और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। सरकार ने बांड सिस्टम को खत्म कर पर्वतीय क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
प्रवासियों के लिए काम नही कर रही सरकार: कुंजवाल
पत्रकार वार्ता में पूर्व विस अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक कुंजवाल ने कहा कि सरकार कोरोना काल में प्रवासियों के लिए कोई खास काम नहीं कर रही है। प्रवासी लोगों के लिए भी कोई खाका तैयार नहीं किया गया है। सरकार रोजगार देना तो दूर अभी तक उनका डाटा तक तैयार नहीं कर पाई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोसी नदी में सिल्ट आने 10 घंटे तक पपिंग ठप
Next: कांग्रेस शासन में मंजूर योजनाएं भाजपा सरकार ने लटकाई : रावत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.