Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: 7 ग्राम स्मैक व स्मैक बिक्री के 40,500 रुपयों के साथ पिथौरागढ़ के तीन युवक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा
  • पिथौरागढ़

अल्मोड़ा: 7 ग्राम स्मैक व स्मैक बिक्री के 40,500 रुपयों के साथ पिथौरागढ़ के तीन युवक गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 15/12/2021 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार चैकिंग अभियान चलाकर नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त क्रम में बीती 14 दिसम्बर को दन्या पुलिस ने गश्त के दौरान बाग्गाड-पुल, बाटुली पर बोलेरो वाहन सवार तीन युवकों को 7 ग्राम स्मैक एवं स्मैक बेचकर कमाई गई धनराशि के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों युवक पुलिस पार्टी को देख कर भागने का प्रयास कर रहे थे। अवैध स्मैक बरामद/परिवहन करने पर तीनों के विरुद्ध थाना दन्या में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

उक्त संबंध में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार ने बताया कि तीनों अभियुक्तगण बिलासपुर-रामपुर से स्मैक लाकर पिथौरागढ़/अल्मोड़ा में अपने वाहन बोलेरो UK05C-4808 से स्मैक तस्करी कम समय में अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु करते हैं और छात्रों/चालकों को बेचते हैं। विशाल सुकोटी सिविल इंजीनियरिंग का छात्र, राहुल लोहिया होटल रेड&ब्लू में मैनेजर तथा मनोज सिंह महर बिल्डर्स/ट्रांसपोर्टर है, जिन्हें गिऱफ्तार कर वाहन को सीज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी- 07 ग्राम स्मैक, 40,500 रुपये नगद, इलेक्ट्रॉनिक तराजू।
कीमत- 70,000 रुपये

अभियुक्तों का विवरण –
विशाल सुकोटी पुत्र स्व दिनेश सुकोटी निवासी सुवाकोट पोस्ट वड्डा, पिथौरागढ़
राहुल लोहिया पुत्र स्व अर्जुन लोहिया निवासी ग्राम तायल पोस्ट बमडोली बुंगाछीना पिथौरागढ़
मनोज सिंह महर पुत्र नारायण सिंह महर निवासी कुमौड़ पिथौरागढ़

पुलिस टीम में ये रहे शामिल-
थानाध्यक्ष सुशील कुमार
उ० नि० ललित सिंह
आरक्षी प्रकाश नगरकोटी
आरक्षी अरविन्द सिंह
आरक्षी सुरेन्द्र नेगी

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: युवा कांग्रेस ने द्वाराहाट प्रकरण पर सरकार का पुतला फूंका
Next: एक्सपायरी दवा व खाद्य सामग्री बेचने वालों पर होगी कार्यवाही

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.