Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अन्तरराष्ट्रीय बैडमिन्टन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का ब्राण्ड एम्बसेडर बनाया गया
  • अल्मोड़ा

अन्तरराष्ट्रीय बैडमिन्टन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का ब्राण्ड एम्बसेडर बनाया गया

AltnewsUttarakhand 29/12/2021
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अन्तरराष्ट्रीय बैडमिन्टन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को जनपद हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के लिए ब्राण्ड एम्बसेडर बनाया गया। पुराने कलेक्ट्रेट में हुए एक संक्षिप्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने लक्ष्य सेन को विश्व बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में कास्य पदक जीतकर देश का नाम रौशन करने पर बधाई दी और जिला प्रशासन की ओर से शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा ही नहीं बल्कि देश एवं प्रदेश में लक्ष्य सेन ने जो उपलब्धि प्राप्त की है वह युवाओं को प्रेरित करेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव हेतु लक्ष्य सेन को जनपद हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) का ब्राण्ड एम्बसेडर बनाया गया है इनसे प्रेरणा लेकर युवा मतदाता अपने मत का अधिक से अधिक प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सेन युवाओं के लिए एक आइकन है उनसे प्रेरणा लेकर व उनकी अपील पर अधिक से अधिक युवा मतदान कर सकें।

इस दौरान जिलाधिकारी के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी0सी0, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे ने भी श्री सेन को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए जनपद की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर जनपद में प्रथम बार बने मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं को लक्ष्य सेन द्वारा स्मृति चिन्ह दिये गये और सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गयी। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्तोलिया, बैडमिन्टन एसोसिएशन के प्रदेश सचिव बी0एस0 मनकोटी, डी0के0 सेन, सहायक नोडल स्वीप विनोद राठौर, जिला बैडमिन्टन एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशान्त जोशी आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, सड़क सुरक्षा समिति के अनेक बिन्दुओं पर चर्चा
Next: 76000 की स्मैक के साथ अल्मोड़ा का युवक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.