Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 76000 की स्मैक के साथ अल्मोड़ा का युवक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

76000 की स्मैक के साथ अल्मोड़ा का युवक गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 30/12/2021 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मंजूनाथ टीसी एसएसपी के अल्मोड़ा जनपद में आगमन के पश्चात युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु जनपद में मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के विरूद्व सख्त कदम उठाते हुए नशे के सौदागरों पर कार्यवाही किये जाने हेतु थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सतर्क किया गया है।

इसी क्रम में बीती 29 दिसम्बर को एसओजी एवं कोतवाली अल्मोड़ा की पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी की तरफ से करबला तिराहे की ओर आ रहे एक युवक को चैक किये जाने पर युवक के कब्जे से 7.60 ग्राम स्मैक एवं इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद हुई। युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार ने बताया कि युवक हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर ला रहा था। अधिक लाभ हेतु अल्मोड़ा के युवाओं को छोटी छोटी पुड़िया बनाकर देने की फिराक में था। पुलिस द्वारा अन्य पूछताछ कर जनपद में बेचने व खरीदारों को चिन्हित करने की रणनीति बनाई जा रही है, जिससे युवाओं को नशे के दलदल में फंसने से बचाया जा सके।

अभियुक्त का विवरण
अभय अधिकारी उर्फ लड्डू पुत्र सुन्दर सिंह निवासी एसएसजे कैम्पस खत्याड़ी अल्मोड़ा
बरामदगी– 7.60 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू
कीमत- 76,000 रूपये

गिरफ्तारी टीम में ये रहे शामिल
1. उ0नि0 बृजमोहन भट्ट कोतवाली अल्मोड़ा
2. का0 दिनेश नगरकोटी एसओजी
3. का0 संदीप सिंह एसओजी

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अन्तरराष्ट्रीय बैडमिन्टन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का ब्राण्ड एम्बसेडर बनाया गया
Next: परितोष जोशी बने उत्तराखंड कांंग्रेस के प्रदेश सचिव, कांंग्रेसजनों ने किया हर्ष व्यक्त

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.