Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने फलसीमा-टाटिक मार्ग से टाटिक ग्राम को जोड़ने हेतु लिंक मार्ग का किया शिलान्यास
  • अल्मोड़ा

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने फलसीमा-टाटिक मार्ग से टाटिक ग्राम को जोड़ने हेतु लिंक मार्ग का किया शिलान्यास

AltnewsUttarakhand 02/01/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने फलसीमा-टाटिक मार्ग से टाटिक ग्राम को जोड़ने हेतु लिंक मार्ग का निर्माण कार्य स्टेज-1, लंबाई 01 किमी जिसकी लागत 12.07 रुपये है का शिलान्यास किया। साथ ही टाटिक मोटर मार्ग के किमी 4-6 अवशेष 700 मीटर लंबाई के डामरीकरण, सुधारीकरण का कार्य जिसकी लागत 52.84 लाख रुपये है, का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की राज्य योजना के अंतर्गत टाटिक ग्राम को सड़क से जोड़ने पर यहां के काश्तकारों को बाजार का लाभ मिलेगा। काश्तकार अपने उत्पादों को सुगमता से बाजार में ले जाकर बिक्री कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि की विधानसभा अल्मोड़ा के प्रत्येक गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हम अपने लक्ष्य में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए अनेकानेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे आम जनता लाभान्वित हो रही है। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल की समस्या से जल्द निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, नगर अध्यक्ष भाजपा कैलाश गुरुरानी, सहायक अभियंता राधिका भट्ट, अपर सहायक अभियंता भावना पंत सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नए साल की शुरूआत पूजा अर्चना से की
Next: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने किया सिमकनी मैदान में आयोजित हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.