Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 2022 विधान सभा निर्वाचन को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने को हुई बैठक
  • अल्मोड़ा

2022 विधान सभा निर्वाचन को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने को हुई बैठक

AltnewsUttarakhand 05/01/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अल्मोड़ा एवं सोमेश्वर के रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, सैक्टर, जोनल एवं निर्वाचन सम्बन्धी विभिन्न टीमों के अधिकारियों के साथ आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दना सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, सैक्टर, जोनल एवं निर्वाचन सम्बन्धी विभिन्न टीमों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी विधान सभा चुनाव को सुगम, सहज एवं समावेशी बनाने हेतु जो प्रशिक्षण प्राप्त किये जाते है उन प्रशिक्षणों को पूर्ण मनोयोग के साथ पूर्ण किया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि बूथों में जो मूलभूत सुविधायें मुहैया करायी जानी है उन्हें तय समय में पूर्ण कर लिया जाय।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पोलिंग पार्टी के आने-जाने का पूरा दायित्व सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट का रहता है। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी के रवाना होने से पूर्व ईवीएम मशीन का तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया जाय ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिये अपने निर्धारित बूथों का भ्रमण करें और वहॉ पर मतदाताओं से वार्तालाप भी करें। उन्होंने मतदाताओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित बीएलओ से भी जानकारी लेने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्वाचन के दौरान तैनात व्यय अनुरक्षण टीम, स्थैतिक निगरानी टीम, उड़नदस्ता दल, वीडियों अवलोकन दल, व्यय अनुरक्षण सैल/व्यय लेखा टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंपे गये दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिये।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग आफिसरों को निर्देश दिये कि उन्हें निर्वाचन के सम्पादन हेतु जो कर्मचारियो/उपकरण की आवश्यकता है उनकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को तत्काल भेजी जाय ताकि समय से कर्मचारी/उपकरण उपलब्ध कराये जा सके। उन्होंने कहा कि जिस टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों को जो दायित्व व जिम्मेदारी सौंपी गयी है वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कुशलता के साथ करना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित समस्त कार्मिकों को पॉवर पांइट के माध्यम से निर्वाचन सम्बन्धी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर विधानसभा अल्मोड़ा व सोमेश्वर के रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग आफिसरों सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रानीधारा मार्ग के दिन बहुरेंगे, डामरीकरण एवं सुधारीकरण का हुआ शिलान्यास
Next: कार दुर्घटना में 2 की मौत, 2 घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.