Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व छात्रसंघ उपसचिव गोकुल सिंह खनी ने दर्जनों युवाओं के साथ थामा आम आदमी पार्टी का दामन
  • अल्मोड़ा

पूर्व छात्रसंघ उपसचिव गोकुल सिंह खनी ने दर्जनों युवाओं के साथ थामा आम आदमी पार्टी का दामन

AltnewsUttarakhand 12/01/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आज 12 जनवरी को युवा दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधानसभा प्रत्याशी अल्मोड़ा अमित जोशी की मौजूदगी में पूर्व छात्रसंघ उपसचिव गोकुल सिंह खनी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर गोकुल सिंह खनी के साथ प्रमोद बचखेती, विक्रम सिंह बिष्ट, कमल मेहता, संदीप रावत, राहुल रावत, कमल नेगी, धीरज असवाल, सुनील सिंह, गोकुल सिंह चिलवाल, अभिषेक, ऋषभ आदि कई युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा की पूर्व छात्रसंघ उपसचिव भाई गोकुल सिंह खनी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से युवाओं का रुझान बड़े पैमाने पर पार्टी की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा की गोकुल के पार्टी में आने से हमें एक अच्छी ताकत मिली है और बदलाव की इस लहर में हमें मजबूती मिलेगी।

आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर गोकुल सिंह खनी ने कहा की इस बार युवाओं को अपना समर्थन आम आदमी पार्टी और अमित जोशी को देना चाहिए क्योंकि शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर जो रोड मैप आम आदमी पार्टी के पास है वह अन्य किसी के पास नही है। आज प्रदेश का युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। महंगाई अपने चरम पर है, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर उत्तराखंड में कोई कार्य नहीं किया गया है। और लोगों को कहीं ना कहीं बदलाव की आवश्यकता है। आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए जो रोड मैप दिल्ली में बनाया है और बेहतरीन कार्य किया जा रहा है उससे प्रभावित होकर सभी युवा आम आदमी पार्टी की तरफ एक आशा भरी निगाह से देख रहे हैं। उन्होंने कहा की अल्मोड़ा शहर को आज अमित जोशी जैसे शिक्षित, कर्मठा और जुझारू युवा नेता की आवश्यकता है।

प्रमोद बचखेती, विक्रम बिष्ट और कमल मेहता ने कहा की आम आदमी पार्टी की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की नीति से प्रभावित होकर हम सभी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा की विगत वर्षों में सत्तासीन सरकारों ने उत्तराखंड प्रदेश में युवाओं को ठगने का काम किया है जिस वजह से आज युवा परेशान है और आम आदमी पार्टी की तरफ एक उम्मीद भरी निगाह से देख रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: आज मिले 57 नए संक्रमित
Next: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: 34 नए मामले

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.