Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जनपद में 147 नए कोरोना केस
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में 147 नए कोरोना केस

AltnewsUttarakhand 14/01/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोके जाने हेतु लगातार सैम्पलिंग एवं वैक्सीनेशन कार्य जारी है। शुक्रवार 14 जनवरी को जिले में कुल 147 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिनमें से 91 केस हवालबाग में, 6 ताकुला में, 7 भैंसियाछाना में, 3 लमगड़ा, 3 धौलादेवी, 10 रानीखेत, 5 द्वाराहाट, 5 चौखुटिया,1 देघाट, 4 भिकियासैंण तथा 12 ताड़ीखेत में पॉजिटिव पाए गए। शुक्रवार तक जिले में कुल 12454 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से वर्तमान तक 11933 व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ हो गए हैं। शुक्रवार तक जिले में कुल 344 एक्टिव केस हैं।

जिलाधिकारी अल्मोड़ा वन्दना ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु लगातार सैम्पलिंग का कार्य किया जाय। जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के जिन व्यक्तियों द्वारा द्वितीय वैक्सीन अभी तक नहीं लगाई गई है उन्हें कंट्रोल रूम के माध्यम से फोन करते हुए वैक्सीनेशन की द्वितीय डोज हेतु प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने जनपद के आम नागरिकों से अपील की है कि, वह कोविड-19 हेतु समय- समय पर जारी दिशा निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करें अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। विभिन्न समारोहों में निर्धारित संख्या में प्रतिभाग करने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखें। समय समय पर अपने हाथ धोएं। सभी व्यक्ति मास्क अवश्य पहनें। किसी भी प्रकार से घबराएं नहीं तथा इस महामारी को दूर करने में अपना सहयोग प्रदान करें। किसी भी प्रकार के लक्षण होने पर तुरंत अपनी कोरोना जांच कराएं जिन व्यक्तियों द्वारा अभी तक वैक्सीनेशन की द्वितीय डोज नहीं लगाई गई हैं, उनसे अपील की है कि वह कोविड वैक्सीन की द्वितीय डोज अवश्य ही लगवाएं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लावारिस स्कूटी में मिला 83 हजार से अधिक का गांजा
Next: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिहीन निर्वाचन को लेकर हुआ ई0वी0एम0 प्रशिक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.