Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा से आप विधायक प्रत्याशी अमित जोशी का प्रचार अभियान जोरों पर
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा से आप विधायक प्रत्याशी अमित जोशी का प्रचार अभियान जोरों पर

AltnewsUttarakhand 07/02/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमित जोशी ने जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला महासचिव जगमोहन फर्तियाल और आप संरक्षक नंदन लाल शाह के नेतृत्व में आज आप कार्यकर्ताओं के साथ अल्मोड़ा विधानसभा के खत्याडी, न्यू इंदिरा कालोनी, बेस में घर घर जाकर जनसंपर्क किया व आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने जनता से आम आदमी पार्टी व अमित जोशी को वोट देने की अपील की।

इसके अलावा पूर्व छात्रसंघ उपसचिव गोकुल सिंह खनी और पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहित भट्ट के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा विधानसभा के भैसियाछाना क्षेत्र के हरडा, नैनी, तरुला, न्योली, सल्लाभाटकोट, झींगल में व्यापक जनसंपर्क किया।

इसके साथ ही नवीन आर्या, अफसान खान, मुमताज जी के नेतृत्व युवाओं और महिलाओं की टीम ने राजपुरा, नियाजगंज में व्यापक जनसंपर्क किया और अमित जोशी के पक्ष में मतदान की अपील की।

बता दें की अमित जोशी के साथ आप कार्यकर्ताओं ने सम्पूर्ण खत्याडी, न्यू इंदिरा कालोनी बेस में अमित जोशी के साथ भ्रमण कर आम आदमी पार्टी और अमित जोशी के पक्ष में मतदान की अपील की।

आप प्रत्याशी अमित जोशी ने जनता से अपील की कि इस बार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए आम आदमी पार्टी को वोट करें। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से अपील करी की अल्मोड़ा को आईटी हब और टूरिस्ट हब बनाने के लिए आप अपना वोट झाड़ू को दें। आप प्रत्याशी अमित जोशी ने अच्छे स्कूल, अस्पताल और बेहतर रोजगार की व्यवस्था के लिए अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

इस मौके पर संरक्षक नंदन लाल शाह, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री जगमोहन फर्तियाल, अखिलेश टम्टा, प्रकाश कांडपाल, नवीन आर्या, प्रमोद बचखेती, संदीप नयाल, सौरभ पांडे, योगेंद्र अधिकारी, सागर, साहिल, सौरभ, मनीषा, गीता, रवीना, ललिता आदि कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा के समर्थन में पूर्व सभासद और पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने किया प्रचार
Next: 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.