Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा हटाओ महंगाई और बेरोजगारी से छुटकारा पाओ: रणदीप सिंह सुरजेवाला
  • अल्मोड़ा

भाजपा हटाओ महंगाई और बेरोजगारी से छुटकारा पाओ: रणदीप सिंह सुरजेवाला

AltnewsUttarakhand 08/02/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भाजपा हटाओ महंगाई और बेरोजगारी से छुटकारा पाओ यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस को दिए अपने बयान में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 5 सालों में उत्तराखंड को महंगाई और बेरोजगारी के कुएं में धकेल दिया।
अल्मोड़ा पहुंचे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री धामी पर जमकर हमला बोला, सुरजेवाला ने कहा कि तकदीर और तस्वीर बदलने का वादा करके सत्ता पर आई उत्तराखंड की सरकार 5 सालों में चौसार के मोहरो की तरह मुख्यमंत्री ही बदलते रहे। उन्होंने कहा कि सीएमआईई की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में बेरोजगारी की डराने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसमें 2021 में 20 से 29 वर्ष के आयु वर्ग की बेरोजगारी की दर 56.41% बड़ी है वही 20 से 24 वर्ष की आयु वर्ग में बेरोजगारी सबसे ज्यादा 81.76% और 25 से 29 वर्ष की आयु वर्ग में यह बेरोजगारी की दर 24.39% बड़ी है उन्हेंने कहा कि इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि प्रदेश में 20 से 24 वर्ष की आयु वर्ग में की महिलाओं में बेरोजगारी की दर 100% बढ़ी है।
उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार केंद्रीय विभागों और केंद्रीय उपक्रमों में खाली पड़े 3000000 पदों को भरने में नाकाम रही है दो करोड़ रोजगार हर साल देने का वादा करके सत्ता में आए मोदी सरकार ने 7 साल में 14 करोड़ तो नौकरी दी नहीं उल्टा 2 सालों में 12 करोड़ 20 लाख रोजगार जरूर छीन लिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विभिन्न विभागों में करीब 57000 पद खाली पड़े हैं जो प्रदेश के कुल मंजूरसुधा पदों का 23% है ।
इसका विवरण सरकार ने खुद दिया है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में स्वरोजगार और पलायन रोकने की बात करने वाली सरकार को शर्म आनी चाहिए कि जहां लाखों प्रवासी सितंबर 2020 तक अपने मूल स्थानों को लौटे जिनमें अधिकतर पौड़ी, टिहरी और अल्मोड़ा के थे वे पुनः रोजगार न मिलने के कारण पलायन कर गये, भाजपा ने युवाओं की रोजी-रोटी लूट खाई है और मुद्रा योजना की केवल मुंह दिखाई की है उन्होंने कहा 5 साल में भाजपा ने मुद्रा योजना की शिशु कैटेगरी में औसत कर्ज 27.617 दिया है, उन्होंने कहा आज के युग में कौन सा ऐसा उद्योग है जो ₹27000 में लग सकता है इसलिए भाजपा सरकार ने स्वरोजगार उद्योगों के नाम पर बेरोजगारों को ठगा है। सुरजेवाला ने कहा कि आज उत्तराखंड में महंगाई प्रचंड हाल पर है बीते 7 सालों में केंद्र और 5 सालों में उत्तराखंड की भाजपा सरकारों पर नजर डालें तो सिर्फ चंद पूंजीपतियों को ही मौका मिला है, उत्तराखंड वालों को केवल धोखा मिला है, पेट्रोल डीजल दाल तेल नमक सब्जी यह सब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जब भाजपा सत्ता में आई थी उनको एक अच्छे दिन सोंपे थे जिसमें गैस सिलेंडर की कीमत ₹400 पेट्रोल ₹70 लीटर ₹56 लीटर डीजल ₹60 किलो दाल ₹70 लीटर खाने वाला तेल परंतु अच्छे दिनों का झांसा देने वाले सरकार ने आज महंगाई की आग में लोगों को झोंक दिया. आज गैस सिलेंडर हजार रुपए पहुंच गया है पेट्रोल 100 के आसपास है डीजल ₹90 के आसपास है सरसों का तेल ₹200 पार हो गया है और दाल ₹100 से ₹125 के पार हो गई है चाय ₹200 किलो तक हो गई है. इससे साफ जाहिर होता है कि आम आदमी के लिए इस सरकार को कोई चिंता नहीं है. केवल चंद पूंजीपतियों और अपने लोगों का ही भला इस सरकार ने किया है. इसलिए उन्होंने कहा कि भाजपा को हराइये और महंगाई बेरोजगारी से छुटकारा पाइए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 11 फरवरी को अल्मोड़ा आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा ने तैयारियों को लेकर की बैठक
Next: मैं हर वक़्त आपके साथ खड़ा रहूँगा: कैलाश शर्मा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.