Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रत्याशी विनय किरौला ने अल्मोड़ा बाजार में भ्रमण कर घोषणा पत्र की बातें शहरवासियों को बताई
  • अल्मोड़ा

प्रत्याशी विनय किरौला ने अल्मोड़ा बाजार में भ्रमण कर घोषणा पत्र की बातें शहरवासियों को बताई

AltnewsUttarakhand 09/02/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। 9 फरवरी, बुधवार को अल्मोड़ा विधानसभा से प्रत्याशी विनय किरौला एवं उनकी टीम द्वारा अल्मोड़ा शहर के मुख्य बाजार तथा प्रत्येक मोहल्लों में प्रचार किया गया तथा शहरवासियों को घोषणा पत्र वितरित किये गये।
प्रत्याशी विनय किरौला ने बताया कि हमारे द्वारा जारी घोषणापत्र में अल्मोड़ा शहर के लिए विशेषकर सिटी बनाने की मांग का संकल्प रखा गया है। अल्मोड़ा शहर के हैरिटेज सिटी बनने से शहर में अवस्थापना जिसमें उचित पार्किंग, सीवरेज, पानी के निकासी,पेयजल आपूर्ति तथा पानी की आपूर्ति के हिसाब से बिल इत्यादि चीजों का समाधान होगा।
स्थानीय कलाकार,शिल्पकार हेतु रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी तथा तांबे,बांस इत्यादि के लिए मशहूर अल्मोड़ा शहर तथा इन इन कुटीर उद्योगों से जुड़े स्थानीय कारीगरों की आय में वृद्धि होगी।


तथा हैरिटेज सिटी बनने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा साथ ही उन्होंने कहा कि हमने घोषणा पत्र में अल्मोड़ा शहर के युवाओं को अल्मोड़ा में स्थित मेडिकल कॉलेज में प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध कराने का संकल्प रखा गया है।

विनय किरौला ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इस बार आप ऐसे प्रत्याशी को वोट करिए जो आपके शहर की बात करता हो,स्थानीय आधारभूत सुविधाओं व अवस्थापना को दुरुस्त करने की बात करता हो,आपके शहर को विश्वस्तर पर पहचान के साथ विकास के बात करता हो, इसलिए आने वाली 14 फरवरी को उनके चुनाव चिन्ह केतली पर बटन दबाकर भारी से भारी से भारी मतों से विजय बनायें।

प्रचार अभियान में निर्दलीय प्रत्याशी विनय किरौला, मयंक पंत, अशोक भंडारी, गोविन्द बिष्ट, मुन्ना लटवाल, अशोक भंडारी, भाष्कर देवड़ी, मनोज लटवाल इत्यादि लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जनपद में कोरोना के 46 नए मामले
Next: एशियन सीनियर बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में लक्ष्य सेन करेंगें भारतीय टीम का नेतृत्व

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.