Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विस सत्र का दूसरा दिन: बिजली, महंगाई, अवैध खनन सहित अन्य मुद्दों पर कांग्रेस रही हमलावर
  • अल्मोड़ा

विस सत्र का दूसरा दिन: बिजली, महंगाई, अवैध खनन सहित अन्य मुद्दों पर कांग्रेस रही हमलावर

AltnewsUttarakhand 30/03/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विपक्षी कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला। बिजली, महंगाई, अवैध खनन सहित कई मुद्दों पर कांग्रेस हमलावर रही। दूसरी ओर, पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी और हरिद्वार ग्रामीण विधायक ने भी हरिद्वार पर पुलिस उत्पीड़न मामले पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध किया।  बेतहाशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में हंगामा किया। महंगाई के मुद्दे पर सरकार के जबाव से असंतुष्ट कांग्रेस विधायक वेल में आ गए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करने लगे। विधायकों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों को कम करने, टैक्स में कटौती करने, गरीबों को निशुल्क रसोई गैस उपलब्ध कराने की मांग की। विपक्ष की ओर से वेल में 10 मिनट तक जोरदार हंगामा और नारेबाजी के बाद विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। बुधवार को भोजनावकाश के बाद सदन में कांग्रेस विधायकों ने नियम 310 के तहत महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की मांग की।


कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई की वजह से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने मांग की कि सरकार एक हाथ से थोड़ा बहुत दे रही है और दोनों हाथों से लोगों को लूट रही है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ दिनों से पेट्रोल, डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। लेकिन सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है। उन्होंने सरकार से कीमतों को नियंत्रित करने की मांग की। कांग्रेस विधायक यशपाल आर्य ने भी सरकार पर महंगाई से आम लोगों की कमर तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महंगाई की वजह से आम लोगों के लिए घर चालाना मुश्किल हो गया है। विपक्ष के सभी विधायकों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा। कांग्रेस विधायकों के आरोपों के जबाव में खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने विपक्ष के सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने के लिए प्रयास कर रही है। रेखा आर्य के जबाव से कांग्रेस विधायक असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने इस मामले में चर्चा की मांग की लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी मांग को अग्राह्य कर दिया। इस पर कांग्रेस के सभी विधायक वेल में आ गए और उन्होंने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हरिद्वार के विधायकों ने बिजली कटौती के साथ ही बिल भुगतान न करने पर किसानों का कनेक्शन काटे जाने के खिलाफ सदन में आवाज उठाई। हालांकि इस पर अलग से चर्चा नहीं हो पाई। भोजन अवकाश से ठीक पहले बसपा विधायकों ने हरिद्वार में अवैध खनन का मुद्दा जोर शोर से उठाया। बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद और सरबत करीम ने इस पर नियम-58 के तहत चर्चा कराने की मांग उठाई। दोनों विधायक काफी देर तक अपनी सीट पर खड़े होकर अपनी मांग पर जोर देते रहे, जब अध्यक्ष ने चर्चा की अनुमति नहीं दी तो दोनों विधायक वेल मे आकर नारेबाजी करने लगे थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वन विभाग कटखने बन्दरों को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरा वरना होगा आन्दोलन: कांंग्रेस
Next: Almora । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ जिले की ग्रामीण महिलाएं बनी आत्मनिर्भर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.