Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अब रात 9 बजे तक खुला रहेगा रानीखेत में बाजार
  • अल्मोड़ा

अब रात 9 बजे तक खुला रहेगा रानीखेत में बाजार

AltnewsUttarakhand 08/09/2020 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रानीखेत। नगर व क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के अब काफी हद तक नियंत्रण में आने के बाद नगर व्यापार मंडल ने बाजार को रात नौ बजे तक खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि व्यापार मंडल ने पूर्व की भांति दुकानें बद करने के समय को लेकर अब भी निर्णय दुकानदारों पर ही छोड़ा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी नेगी ने कहा कि लॉकडाउन तथा उसके बाद अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान व्यापार मंडल ने व्यापारियों व आम जनता के हितों के मद्देनजर शासन की गाइड लाइन के अलावा अपने स्तर से भी बाजार खोलने-बंद करने को लेकर निर्णय लिया था। हालांकि दुकानें बंद करने के समय को लेकर व्यापार मंडल के निर्णय से दुकानदारों को पूरी तरह मुक्त रखा गया था। दुकानें बंद करने के समय को लेकर व्यापारियों को शासन की गाइड लाइन के अनुरूप पूरी छूट दी गई गई थी। इधर, अब नगर व क्षेत्र में कोरोना का प्रकोप काफी हद तक कम होने के बाद बाजार बंद करने को लेकर व्यापार मंडल ने नया निर्णय लिया है, जिसके अनुसार नगर में बाजार अब रात नौ बजे तक खुला रहेगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष नेगी व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापार मंडल का यह अपना निर्णय है। दुकानदार व्यापार मंडल के निर्णय से किसी तरह बाध्य नहीं हैं तथा पूर्व की भांति दुकानें बंद करने के समय को लेकर अपनी सुविधा के अनुसार पूरी तरह स्वतंत्र हैं। इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सीमा जसवाल, महामंत्री हर्षवर्धन पंत, उपसचिव मनोज पंत, कोषाध्यक्ष दीपक पंत आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में सजा काट रहे पूर्व समाज कल्याण अधिकारी की मौत
Next: वरिष्ठ अधिवक्ता का हृदय गति रुकने से निधन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.